प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुद्ध पूर्णिमा पर देशवासियों और दुनिया भर में फैले भगवान बुद्ध के अनुयायियों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं। पिछले दशक में किया गया हमारा काम भगवान बुद्ध के आदर्शों को पूरा करने और एक समृद्ध तथा टिकाऊ पृथ्वी का निर्माण करने के लिए हमारी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

भगवान बुद्ध की जयंती को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। यह बौद्ध समुदाय का एक प्रमुख उत्सव है, जिसे दुनियाभर के बौद्ध धर्मावलंबी धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाते हैं।

इसे भी पढ़ें

जानिए बुद्ध पूर्णिमा में स्नान – दान का महत्व और शुभ मुहूर्त

Share This Article
Exit mobile version