पीएम मोदी आज बिहार के जमुई में करेंगे सभा, देवघर भी आयेंगे

1 Min Read

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे।

प्रधानमंत्री जमुई में अपनी पहली चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार समेत एनडीए के सभी नेता मौजूद रहेंगे।

बता दें कि जमुई सुरक्षित सीट से एनडीए ने लोजपा रामविलास के अरुण भारती को मैदान में उतारा है।

यहां पहले चरण यानि की 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद पीएम का ये पहला बिहार दौरा होगा।

जानकारी के अनुसार जमुई लोकसभा क्षेत्र के खैरा में दोपहर 1 बजे के करीब प्रधानमंत्री की सभा होगी।

यहां पीएम करीब 1 घंटे रहेंगे। इसके बाद पीएम देवघर के लिए रवाना होंगे। पीएम के आगमन को लेकर एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है।

इसे भी पढ़ें

लातेहार में ट्रिपल मर्डर से सनसनी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं