राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी [National Commission for Women member Mamta Kumari met President Draupadi Murmu]

1 Min Read

राष्ट्रपति ने स्वीकारा गोड्डा आने का निमंत्रण

पोड़ैयाहाट के पूर्व विधायक प्रशांत कुमार पर लिखी पुस्तक भेंट की

नई दिल्ली, एजेंसियां। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

इस मौके पर ममता कुमारी ने राष्ट्रपति को पोड़ैयाहाट के पूर्व विधायक और पति स्वर्गीय प्रशांत मंडल पर लिखी किताब “प्रशांत हमारे दिल में हैं” भेंट की।

मुलाकात के दौरान ममता कुमारी ने राष्ट्रपति को गोड्डा आने का निमंत्रण दिया, जिसे राष्ट्रपति ने सहर्ष स्वीकार किया।

इससे पहले बातचीत के क्रम में ममता कुमारी ने श्रीमती मुर्मू को झारखंड की वास्तविक स्थिति, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और आयोग के द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें

महिला आयोग ने केजरीवाल के पीए को भेजा नोटिस, किया तलब

Share This Article
Exit mobile version