भोपाल। मध्य प्रदेश के डिंडौरी से भीषण सड़क हादसे की खबर आई है, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई है।
यहां एक पिकअप वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हैं। वाहन में 35 लोग सवार थे।
हादसा बिछिया थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के तीन से चार बजे के बीच हुआ। मृतकों में 6 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं।
सभी की उम्र 16 से 60 वर्ष के बीच है। 10 शव अम्हाई देवरी, दो पोंदी और एक-एक शव धमनी व सजनिया ले जाए गए हैं।
पुलिस ने पिकअप मालिक अजमेर टेकाम निवासी करोंदी को हिरासत में ले लिया है। हादसे के वक्त वाहन अजमेर ही चला रहा था।
इसे भी पढ़ें
अय्यर और इशान पर गिरी गाज, BCCI ने कांट्रेक्ट लिस्ट से किया बाहर








