MLA Jairam Mahto: विधायक जयराम महतो ने बोकारो विधायक श्वेता सिंह के खिलाफ दर्ज कराई FIR [MLA Jairam Mahto filed an FIR against Bokaro MLA Shweta Singh]

2 Min Read

MLA Jairam Mahto:

बोकारो। डुमरी विधायक जयराम महतो (Jairam Mahato) ने बोकारो की कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह और उनके समर्थकों पर बीएस सिटी थाना में मामला दर्ज कराया है। उनके द्वारा दी गई लिखित शिकायत में कहा गया है कि बोकारो स्टील प्लांट के सामने प्रदर्शन के दौरान श्वेता सिंह और उनके समर्थकों ने उन पर हमला किया था। इस दौरान गाड़ी की नंबर प्लेट और बोर्ड उखाड़ कर फेंक दिया था।

MLA Jairam Mahto:

बता दें कि कि 3 अप्रैल को विस्थापित अप्रेंटिस संघ द्वारा किए जा रहे आंदोलन में एक युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद बोकारो विधायक श्वेता सिंह प्लांट के मुख्य गेट के समक्ष धरने पर बैठ गई थीं।

जयराम महतो (Jairam Mahato) का आरोप है कि उनके वहां पहुंचने पर उनकी गाड़ी पर हमला किया गया। जयराम महतो ने अपने आवेदन में कहा है कि प्रदर्शन स्थल पर पहुंचते ही श्वेता सिंह और उनके समर्थकों ने उन पर यह बोलते हुए हमला कर दिया कि वे बोकारो के विधायक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि श्वेता सिंह के समर्थकों ने उन्हें वहां से न निकलने पर जान से मारने की धमकी दी और उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में हंगामा: विधायक जयराम महतो ने श्वेता सिंह और उनके समर्थकों पर हमला करने का आरोप लगाया

Share This Article
Exit mobile version