Tahavvur Rana: तहव्वुर राणा को तिहाड़ जेल में रखने के लिए विशेष इंतजाम, NIA करेगी निगरानी [Special arrangements to keep Tahawwur Rana in Tihar Jail, NIA will monitor]

1 Min Read

Tahavvur Rana:

मुंबई, एजेंसियां। 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को दिल्ली की तिहाड़ जेल में उच्च सुरक्षा वाले वार्ड में रखा जाएगा। 64 वर्षीय राणा, डेविड हेडली का करीबी सहयोगी है और इस पर कई गंभीर आरोप हैं, जिनमें आपराधिक साजिश, हत्या, जालसाजी और गैरकानूनी गतिविधियों का हिस्सा होने के आरोप हैं।

Tahavvur Rana: राष्ट्रीय जांच एजेंसी की हिरासत में लिया जाएगा

राणा को अमेरिका से भारत लाने के बाद उसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की हिरासत में लिया जाएगा। उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया लंबी कानूनी लड़ाई के बाद पूरी हुई है। राणा के खिलाफ आरोपों की लंबी सूची है, जिसमें भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ना भी शामिल है। राणा पर आरोप है कि उसका पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) और लश्कर-ए-तैयबा से करीबी संबंध थे।

तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण अमेरिका द्वारा फरवरी 2025 में औपचारिक रूप से घोषित किया गया था। उसे अब तिहाड़ जेल में रखा जाएगा, जहां उसकी सुरक्षा के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।

इसे भी पढ़ें

Tahawwur Rana: मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर आज आयेगा भारत

Share This Article
Exit mobile version