व्हाट्सएप में स्टेटस फीचर का बड़ा अपडेट: फोटो कोलाज और म्यूजिक स्टिकर होंगे शामिल [Big update of status feature in WhatsApp: Photo collage and music stickers will be included]

2 Min Read

META: 

नई दिल्ली, एजेंसियां। Meta ने व्हाट्सएप के स्टेटस फीचर में नए और आकर्षक अपडेट्स लॉन्च किए हैं, जो यूजर्स के अनुभव को इंस्टाग्राम और फेसबुक स्टोरीज जैसा बनाएंगे।

अब यूजर्स “Layout” फीचर की मदद से एक ही फ्रेम में कई तस्वीरें जोड़कर कोलाज बना कर स्टेटस में शेयर कर सकेंगे। इसके साथ ही म्यूजिक स्टिकर की सुविधा भी दी गई है, जिससे यूजर्स अपने स्टेटस में गाने को स्टिकर के रूप में डाल सकते हैं।

इसके अलावा, अब कोई भी फोटो स्टिकर में बदली जा सकेगी और “Add Yours” स्टिकर से टॉपिक पर बातचीत शुरू की जा सकेगी। Meta ने बताया है कि ये सभी फीचर्स जल्द ही सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगे और सभी स्टेटस अपडेट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगे, जिससे प्राइवेसी बनी रहेगी।

META:  WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार

इसके अलावा, WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप iOS बीटा वर्जन में एक नया Username फीचर भी टेस्ट कर रहा है, जिससे यूजर्स अपना फोन नंबर शेयर किए बिना भी चैट शुरू कर सकेंगे।

यह फीचर भी आने वाले समय में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। ये नए अपडेट व्हाट्सएप के इस्तेमाल को और भी आसान और मजेदार बनाने वाले हैं, जिससे यूजर्स अपनी स्टोरीज को और ज्यादा क्रिएटिव और इंटरेक्टिव बना पाएंगे।

इसे भी पढ़ें

Meta: Meta ने iPad के लिए लॉन्च किया WhatsApp, यहां से कर सकते हैं डाउनलोड 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं