NEET पर ममता ने PM को लिखा पत्र [Mamta wrote a letter to PM on NEET]

1 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने NEET एग्जाम को रद्द करने लेकर प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखी है।

उन्होंने मेडिकल एंट्रेंस के लिए पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। दरअसल, 2017 से पहले मेडिकल एंट्रेंस के लिए स्टेट लेवल पर एंट्रेंस एग्जाम कराया जाता था।

बताते चलें कि पिछले 3 दिनों में ममता बनर्जी ने यह दूसरा पत्र प्रधानमंत्री को लिखा है। पहले पत्र में भी उन्होंने नीट परीक्षा का ही मुद्दा उठाया था।

NEET पर ममता की चिट्ठी की खास बातें :

• नेशनल लेवल पर होने वाले NEET की बजाय स्टेट लेवल पर एंट्रेंस एग्जाम हो।

• NEET में पेपर लीक, रिश्वतखोरी और ग्रेस मार्क्स की जांच हो।

• राज्य स्तर पर सरकार को एग्जाम कंडक्ट करने की छूट दी जाए।

इसे भी पढ़ें

राहुल गांधी बोले- युवा NEET को लेकर डरे हुए हैं, हम संसद में उनकी आवाज बनेंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं