लॉरेंस ने चंडीगढ़ के 2 क्लबों के बाहर ब्लास्ट कराया [Lawrence carried out blasts outside 2 clubs in Chandigarh]

1 Min Read

इनमें से एक क्लब रैपर बादशाह का

चंडीगढ़, एजेंसियां। लॉरेंस गैंग ने चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में 2 क्लबों के बाहर धमाके कराए। ब्लास्ट सेविले बार एंड लाउंज और डि’ओरा क्लब के बाहर हुआ।

सेविले बार एंड लाउंज में मशहूर रैपर बादशाह की भी हिस्सेदारी है। गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रोटेक्शन मनी न देने की वजह से ये हमला हुआ है। पुलिस ने बताया बाइक सवार शख्स ने क्लब पर बम फेंका था।

एक हफ्ते बाद PM मोदी का चंडीगढ़ दौरा:

3 दिसंबर को चंडीगढ़ में PM मोदी का प्रोग्राम है। इस घटना ने पुलिस की टेंशन बढ़ा दी है। आरोपियों ने पहले सेविले बार एंड लाउंज फिर डि’ओरा क्लब के बाहर बम फेंका था। दोनों क्लब के बीच की दूरी 30 मीटर है। धमाके तड़के 3.15 बजे हुए, उस समय क्लब बंद थे।

इसे भी पढ़ें

गैंगस्टर लॉरेंस के इंटरव्यू मामले में 7 सस्पेंड, ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं