रांची। नई सरकार बनते ही सीएम हेमंत सोरेन की कैबिनेट ने आज कई अहम निर्णय लिये।
आज की कैबिनेट में पंचम झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 8 जुलाई, 2024 यानी सोमवार को बुलाने का निर्णय लिया गया।
8 जुलाई को ही विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन के नियम के तहत हेमंत सोरेन सरकार विश्वास मत हासिल करेगी।
विश्वास मत के लिए मतदान होगा और इससे पहले वाद-विवाद होगा। एक अन्य खबर के मुताबिक मंगलवार को हेमंत कैबिनेट का विस्तार किया जायेगा।
इसे भी पढ़ें