पाक मंत्री के पोस्ट पर केजरीवाल का जवाब-अपना देश संभालें, चुनाव भारत का आतंरिक मामला

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। लोकसभा चुनाव के छठे फेज की वोटिंग के दौरान दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने शनिवार सुबह अपने परिवार के साथ दिल्ली में वोट डाला, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

केजरीवाल की तस्वीर को फिर से पोस्ट करते हुए पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने लिखा- मैं कामना करता हूं कि शांति और सद्भाव से नफरत और उग्रवाद की ताकतों की हार होगी।

केजरीवाल ने फवाद चौधरी को जवाब देते हुए कहा- चौधरी साहिब, मैं और मेरे देश के लोग अपने मसलों को संभालने में पूरी तरह सक्षम हैं।

आपके ट्वीट की जरूरत नहीं है। इस वक्त पाकिस्तान के हालात बहुत खराब हैं। आप अपने देश को संभालें।

भारत में हो रहे चुनाव हमारा आंतरिक मामला है। आतंकवाद के सबसे बड़े प्रायोजकों का हस्तक्षेप भारत बर्दाश्त नहीं करेगा।

इसे भी पढ़ें

CEC राजीव कुमार बोले-वोटिंग के आंकड़ों को लेकर संदेह वाले हालात पैदा किये जा रहे हैं, जल्द सच्चाई लायेंगे सामने

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं