Force 3 movie announcement: जॉन अब्राहम ने किया ‘फोर्स 3’ का ऐलान, फिल्म में हर्षवर्धन राणे की हुई एंट्री

1 Min Read

Force 3 movie announcement:

मुंबई, एजेंसियां। जॉन अब्राहम की लोकप्रिय एक्शन फिल्म फ्रेंचाइज़ी Force 3 को लेकर आधिकारिक घोषणा हो गई है। 2011 में रिलीज हुई Force और 2016 में आई Force 2 के बाद अब इसका तीसरा भाग बनने जा रहा है। इस बार फिल्म में अभिनेता हर्षवर्धन राणे भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।हर्षवर्धन राणे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के पूजा मुहूर्त का एक खास वीडियो साझा किया है।

वीडियो में फिल्म की टीम पूजा करते हुए दिखाई दे रही है, जिसके साथ उन्होंने फिल्म से जुड़ी जानकारी भी फैंस के साथ साझा की।बताया जा रहा है कि इस फिल्म का निर्माण जॉन अब्राहम कर रहे हैं। ‘फोर्स’ सीरीज अपनी दमदार एक्शन और देशभक्ति से जुड़ी कहानी के लिए जानी जाती है। अब तीसरे भाग को लेकर दर्शकों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Share This Article