हेमंत सोरेन की जमानत को ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में किया चैलेंज, दी ये दलील [ED challenges Hemant Soren’s bail in Supreme Court, gives this argument]

1 Min Read

रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की जमानत के खिलाफ ED ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

जानकारी के मुताबिक ED ने हाईकोर्ट के जमानत के आदेश को गैरकानूनी बताया है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है।

ED ने अपने आवेदन में कहा है कि हाईकोर्ट की टिप्पणी पक्षपातपूर्ण है। बता दें कि हाईकोर्ट ने कहा था कि हेमंत सोरेन के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है। इसी के आधार पर सीएम को जमानत मिली है।

जमीन कारोबारी को फिर समनः

साथ ही ED ने भूमि कारोबारी कमलेश को भी समन भेजा है। पिछले दिनों ED की छापेमारी में कमलेश के आवास से एक करोड़ रूपया कैश और कारतूस मिले थे।

इसे भी पढ़ें

Hemant Soren के फिर बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ED जमानत के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी में

Share This Article
Exit mobile version