पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से व्यथित है भारत: विदेश मंत्रालय

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : भारत ने तीन दिन पहले सीरिया की राजधानी दमिश्क में ईरानी राजनयिक परिसर पर हुए घातक हमले पर बृहस्पतिवार को चिंता जतायी।

भारत ने कहा कि वह पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से व्यथित है। ईरान ने एक अप्रैल को हुए इस हमले के लिए इज़राइल को जिम्मेदार बताया और कहा कि इसका बदला लिया जाएगा।

ईरानी मीडिया के अनुसार, हमले में दो जनरल सहित सात रिवोल्यूशनरी गार्ड कर्मी मारे गए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘‘हमने एक अप्रैल को सीरिया में ईरानी राजनयिक परिसर पर हुए हमले पर चिंता व्यक्त की है।

भारत पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और आगे हिंसा तथा अस्थिरता को बढ़ावा देने की इसकी क्षमता को लेकर व्यथित है।’’

इसे भी पढ़ें

सांप पर भरोसा किया जा सकता है, लेकिन भाजपा पर नहीं : ममता बनर्जी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं