खौफनाक खुलासाः रांची में तैयार हो रहे थे सुसाइड बॉम्बर [Horrible revelation: Suicide bombers were being prepared in Ranchi]

3 Min Read

रांची। झारखंड में आतंकी साजिश रचने वाले डॉक्टर के बारे में एक खौफनाक खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने एक्यूआईएस नाम के आतंकी संगठन से जुड़े 6 लोगों को गिरफ्तार किया था।

इनमें मास्टरमाइंड डॉक्टर इश्तियाक अहमद भी है जो रांची में रेडियोलॉजिस्ट था। वह ‘रांची रैडिकल ग्रुप’ नाम से एक मॉड्यूल चला रहा था।

डॉक्टर इश्तियाक पर आरोप है कि वह रांची और हजारीबाग के कई अस्पतालों में काम करते हुए युवाओं को आतंकवाद के लिए बहका रहा था।

वह उन्हें धार्मिक साहित्य और तकरीरें सुनाकर ब्रेनवॉश करता था। उसने चार लोगों को ट्रेनिंग के लिए राजस्थान भी भेजा था।

रांची के जंगल में दी जा रही थी सुसाइड बॉम्बर को ट्रेनिंगः

डॉक्टर इश्तियाक का मकसद रांची में फिदायीन तैयार करना था। उसने रांची रैडिकल ग्रुप के जरिए इसके लिए भर्ती भी की थी।

सुसाइड बॉम्बरों की ट्रेनिंग के लिए उसने रांची के पास एक जंगल में ट्रेनिंग कैंप भी बनाया था। स्पेशल सेल ने डॉक्टर इश्तियाक के साथ उसके चार साथियों को 22 अगस्त को गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों में हजारीबाग का मो. फैजान और राजस्थान के इनामुल अंसारी, शाहबाज अंसारी, मोतिउर्ररहमान और अल्ताफ अंसारी शामिल हैं। ये सभी झारखंड के ही रहने वाले हैं।

दिल्ली पुलिस ने पहाड़ी पर भी की जांट

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उन्हें रिमांड पर लेकर रांची में कई जगहों पर छापेमारी की गई है।

पुलिस को शक है कि इस ग्रुप में और भी कई लोग शामिल हो सकते हैं। स्पेशल सेल की टीम ने उस जंगल और पहाड़ी इलाके की भी तलाशी ली है जहां ट्रेनिंग कैंप बनाया गया था।

टीम रांची के चान्हो में एक मदरसे में भी पूछताछ के लिए गई थी। इस मामले से रांची और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

इसे भी पढ़ें

आतंकी कनेक्शन के कारण चान्हो के Medicana Nurshing Home का रजिस्ट्रेशन रद्द, गिरफ्तार डॉ इश्तियाक अहमद से है ये कनेक्शन 

Share This Article
Exit mobile version