तमिलनाडु-कर्नाटक में तेज बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद, बेंगलुरु में NDRF तैनात [Heavy rain in Tamil Nadu-Karnataka, schools-colleges closed, NDRF deployed in Bengaluru]

2 Min Read

बिहार समेत 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट; राजस्थान में तापमान 39 डिग्री

नई दिल्ली, एजेंसियां। तेज बारिश के चलते तमिलनाडु, कर्नाटक और पुड्डुचेरी में बुधवार को स्कूल-कॉलेज बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं, भारी बारिश के चलते मद्रास हाई कोर्ट की चेन्नई बेंच ने बुधवार को अवकाश घोषित कर दिया है।

तमिलनाडु के CM एम के स्टालिन ने NDRF और SDRF को प्रभावित क्षेत्रों में तैनात करने का निर्देश दिया है। महानगर चेन्नई नगर निगम ने कहा कि वह नालों में भर गया पानी निकाल रहा है। चेन्नई नगर निगम ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

कर्नाटक में भी हालात बिगड़ेः

उधर, कर्नाटक में मंगलवार सुबह से शुरू हुई बारिश बुधवार सुबह तक जारी रही। राजधानी बेंगलुरु समेत कई शहरों में सड़कों पर पानी भर गया।

बेंगलुरु में स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। प्राइवेट कंपनियों ने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने के लिए कहा है।

मौसम विभाग का अनुमानः

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, कर्नाटक, केरल के साथ-साथ गोवा बिहार में बारिश का का अनुमान जताया गया है।

देश के बाकी राज्यों में तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में मंगलवार को तापमान 39.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

इसे भी पढ़ें

बिहार में 8 लोग बाढ़ में बहे, UP में बारिश-बिजली का अलर्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं