AsiaCyclone Ditwah Update: 'सेन्यार' के बाद अब 'दित्वह' का खतरा, 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल

Cyclone Ditwah Update: ‘सेन्यार’ के बाद अब ‘दित्वह’ का खतरा, 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल

नई दिल्ली, एजेंसियां। ‘सेन्यार’ (Senyar) चक्रवात का जोर अभी कम हुआ ही था कि बंगाल की खाड़ी में एक नई मुसीबत ने दस्तक दे दी है। इस नए चक्रवाती तूफ़ान का नाम ‘दित्वह’ (Ditwah) है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि यह तूफ़ान श्रीलंका के तट से होते हुए उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है और इसका असर दक्षिण भारत के कई राज्यों में देखने को मिलेगा।

बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित चक्रवात ‘दित्वह’ (Ditwah) से आने वाले दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। (IMD)

श्रीलंका में साइक्लोन ‘दितवाह’ से अब तक 46 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 23 लोग अभी भी लापता हैं। रेस्क्यू टीम राहत-बचाव के काम में लगी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 12 घंटों में तूफान आगे बढ़ने के साथ और तेज हो सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में अलर्ट जारी हुआ है, जिनमे तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश शामिल है, इन राज्यों में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है।

तूफ़ान ‘दित्वह’ से जुड़ी बड़ी बातें:

  • यहाँ होगा सबसे ज्यादा असर? IMD के अनुसार, इस चक्रवात का सबसे व्यापक असर तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में देखने को मिलेगा, 30 नवंबर तक बहुत भारी बारिश (Heavy to very heavy rainfall) का अनुमान है।
  • तमिलनाडु के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने तमिलनाडु के लिए खास चेतावनी जारी की है, यहाँ आज और कल (28 और 29 नवंबर) कुछ इलाकों में ‘अत्यधिक भारी बारिश’ हो सकती है।
    • ऑरेंज अलर्ट: कन्याकुमारी, नागपट्टिनम, पुदुक्कोट्टई, रामनाथपुरम, तंजावुर, तिरुवरूर, थूथुकुडी और तिरुनेलवेली, इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
    • येलो अलर्ट: शिवगंगा, तेनकासी और विरुधुनगर में कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
  • बाकी राज्यों का ये है हाल?
    • आंध्र प्रदेश: तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 2 दिसंबर तक भारी बारिश हो सकती है।
    • केरल: यहाँ 29 नवंबर तक भारी बारिश और 30 नवंबर को ‘अत्यधिक भारी बारिश’ होने की आशंका है।
    • कर्नाटक: दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 29 और 30 नवंबर को भारी बारिश की चेतावनी है।
    • तेलंगाना: यहाँ 30 नवंबर और 1 दिसंबर को तेज बारिश हो सकती है।

तूफ़ान की वर्तमान स्थिति IMD ने ‘X’ (ट्विटर) पर जानकारी दी कि ‘दित्वह’ पिछले 6 घंटों में 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। यह श्रीलंका के बट्टिकलोआ से लगभग 8 किमी उत्तर-पश्चिम में और चेन्नई से लगभग 580 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में केंद्रित है।

इन सभी प्रभावित राज्यों में बारिश के साथ-साथ तेज आंधी और बिजली गिरने का भी खतरा है, इसलिए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Railway Recruitment 2026: आरआरबी ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर

Railway Recruitment 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)...

NRHM Scam Dhanbad: 9.39 करोड़ की अवैध निकासी मामले में प्रमोद सिंह से ACB करेगी सवाल-जवाब

NRHM Scam Dhanbad रांची। झारखंड के धनबाद जिले से जुड़े 9.39 करोड़ रुपये के एनआरएचएम (NRHM) घोटाले में गिरफ्तार आरोपी प्रमोद सिंह से अब एंटी...

14 साल में 20 लाख से ज्यादा भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, बीते 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Citizenship loss India नई दिल्ली, एजेंसियां। हर साल विदेश में बसने वाले भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संसद में पेश आंकड़ों के अनुसार,...

Pawan Kalyan: पवन कल्याण की याचिका पर बड़ा आदेश, हाई कोर्ट मेटा-गूगल-X को आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के निर्देश

Pawan Kalyan: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (फेसबुक-इंस्टाग्राम), गूगल (यूट्यूब) और X (पूर्व में ट्विटर) को आंध्र प्रदेश...

Kerala civic polls: थरूर के गढ़ तिरुवनंतपुरम में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस को झटका

Kerala civic polls तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के बीच राजधानी तिरुवनंतपुरम सबसे अधिक चर्चा में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...

CBSE ने 10वीं के एग्जाम पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, 2026 बोर्ड परीक्षा से लागू होंगे नए नियम

CBSE board exam 2026 नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा पैटर्न में अहम...

Airtel Vs Jio: 5G रिचार्ज में कौन है आगे? कीमत, स्पीड और नेटवर्क परफॉर्मेंस की पूरी तुलना

Airtel Vs Jio नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में 5G नेटवर्क के तेजी से विस्तार के साथ ही Airtel और Jio के बीच प्रतिस्पर्धा अब रिचार्ज...

Virat kohli: एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के बाद ट्रैवल मोड में विराट-अनुष्का

Virat kohli: मुंबई, एजेंसियां। हाल ही में अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाने के बाद क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles