वजन घटाने से लेकर इम्यूनिटी तक: नारियल पानी और नींबू के 5 लाभ [From weight loss to immunity: 5 benefits of coconut water and lemon]

3 Min Read

Health Tips:

गर्मी के मौसम में ताजगी और ठंडक का एहसास चाहिए तो नारियल पानी सबसे बेहतरीन विकल्प है। वहीं, नींबू का रस विटामिन C से भरपूर होता है और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।

जब इन दोनों का संगम होता है, तो यह शरीर को न केवल ठंडक देता है, बल्कि अनेक स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है। गर्मियों में इस संयोजन का सेवन करने से आपको कई परेशानियों से राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं, नारियल पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने के लाभ:

  1. पाचन में मददगार
    नींबू पाचन रसों को एक्टिव करता है और नारियल पानी आंतों को शांत करता है। यह कॉम्बिनेशन गैस, अपच, कब्ज और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं में राहत देता है।
  2. स्किन को रखे हेल्दी
    दोनों ही तत्व एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हैं, जो शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करते हैं। इससे स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है, पिंपल्स कम होते हैं और स्किन हाइड्रेटेड रहती है।
  3. वजन करे कम
    नींबू मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और नारियल पानी लो-कैलोरी होता है। यह ड्रिंक भूख को कंट्रोल करने और फैट बर्निंग प्रोसेस को सपोर्ट करता है।
  4. शरीर को रखे हाइड्रेट
    नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे पोटैशियम, सोडियम और मैग्नीशियम भरपूर होते हैं, जो गर्मी में पसीने से खोए हुए मिनरल्स की भरपाई करते हैं। नींबू का रस इसमें विटामिन C मिलाकर शरीर को और रिचार्ज करता है।
  5. इम्यूनिटी करे बूस्ट
    नींबू में मौजूद विटामिन C और नारियल पानी में मौजूद मिनरल्स मिलकर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं, जिससे मौसम बदलने पर होने वाले बुखार, जुकाम जैसी समस्याएं दूर रहती हैं।

Health Tips: कैसे पिएं नारियल पानी और नींबू का रस?

इसका सेवन करने के लिए 1 गिलास फ्रेश नारियल पानी लें। इसमें आधा नींबू का रस निचोड़ें। आप चाहें तो थोड़ा काला नमक या पुदीना मिलाकर स्वाद बढ़ा सकते हैं। इसके बाद इसे सुबह खाली पेट या दोपहर में लंच के 1 घंटे बाद पिएं। यह काफी लाभकारी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें

गर्मी के मौसम में इन 6 सुपरफूड्स को अपने डाइट में करें शामिल

Share This Article
Exit mobile version