हजारीबाग DIG के गार्ड ने खुद को मारी गोली

1 Min Read

हजारीबाग,एजेंसियां: हजारीबाग के डीआईजी के आवास गार्ड ने खुद को गोली मार ली है। सुबह करीब 5 बजे गार्ड ने अपनी सर्विस पिस्टल से आत्महत्या कर ली।

गार्ड का नाम विकास कुमार है। 1 मई को सुबह-सुबह करीब 5 बजे उसने खुद को गोली मारी।

डीआईजी आवास के गेट पर गार्ड पोस्ट में सुबह 3 से 5 बजे तक संतरी की ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान उसने सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

विकास कुमार 2017 बैच के आरक्षी थे। वह झारपों के रहने वाले थे। इस संबंध में अभी तक किसी वरीय पुलिस अधिकारी ने कोई बयान नहीं दिया है। न ही विकास कुमार की आत्महत्या की पुष्टि की है।

इसे भी पढ़ें

झामुमो-कांग्रेस के राज में BJP के ढुल्लू की संपत्ति हुई दोगुनी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं