बिहार विधान परिषद के चार नव निर्वाचित विधान पार्षदों ने ली शपथ

2 Min Read

पटना : बिहार विधान परिषद के चार नव निर्वाचित सदस्यों ने बुधवार को सदन की सदस्यता की शपथ ली।  पार्षदों ने आज विधान परिषद सभागार में सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर ने इन्हें शपथ दिलायी।  शपथ के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी विधान पार्षदों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। शपथ लेने वाले विधान पार्षद शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीत कर आये हैं। इनमे  भाजपा के अवधेश नारायण सिंह गया स्नातक से फिर से निर्वाचित हुए हैं।

वहीं जीवन कुमार गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं, जबकि जदयू के प्रोफेसर वीरेंद्र नारायण यादव सारण स्नातक से निर्वाचित हुए हैं तो वहीं संजीव कुमार सिंह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं। भाजपा के जीवन कुमार को छोड़कर तीनों अवधेश नारायण सिंह प्रोफेसर वीरेंद्र नारायण यादव और संजीव कुमार सिंह वर्तमान में विधान परिषद के सदस्य हैं। 11 मई को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है, लेकिन फिर से निर्वाचित हुए हैं।

बता दें कि पिछले दिनों विधान पार्षद के 5 सीटों पर चुनाव हुआ था। वहीं केदार पांडेय के असामयिक निधन के कारण सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए भी उपचुनाव करवाया गया था। वहां से प्रशांत किशोर समर्थित उम्मीदवार आफाक अहमद को जीत मिली थी। अफाक अहमद ने पहले ही शपथ ले ली है। जबकि बाकी जिनका कार्यकाल कल समाप्त हो रहा है, उन सीटों पर जीतने वाले उम्मीदवारों का आज शपथ ग्रहण हुआ। इस चुनाव के बाद भाजपा बिहार विधान परिषद में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

विधान परिषद् के कुल 75 सीटों में से भाजपा के पास 25, जदयू के पास 23, राजद के पास 14 सीट है। इसके बाद कांग्रेस के पास 4 और भाकपा, हम ,रालोजपा के एक सदस्य विधान परिषद् के सदस्य हैं। जबकि राज्य में परिषद् के अंदर छह निर्दलीय विधान पार्षद हैं। जबकि एक सीट अभी भी खाली है। मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ,संसदीय कार्य सह वित्त मंत्री विजय चौधरी समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं