ईडी ने शिवसेना (यूबीटी) के नेता की 88.51 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोविड-19 अवधि के दौरान प्रवासियों के बीच खिचड़ी के वितरण में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले में शिवसेना (यूबीटी) नेता सूरज चव्हाण की 88.51 लाख रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की है।

ईडी ने एक बयान में कहा कि इसके मुंबई कार्यालय ने मुंबई में चव्हाण के स्वामित्व वाले एक आवासीय फ्लैट और महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में कृषि भूखंड के रूप में 88.51 लाख रुपये की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है।

इसे भी पढ़ें

लोकसभा चुनाव के लिये तैयार, लोकतंत्र के भविष्य का होगा फैसला : कांग्रेस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं