Latest NewsMajor ED action: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की ₹61.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Major ED action: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की ₹61.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Major ED action:

रायपुर, एजेंसियां। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की करीब ₹61.20 करोड़ की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क कर ली है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई है।ईडी ने बताया कि कुर्क की गई संपत्तियों में ₹59.96 करोड़ की अचल संपत्ति 364 आवासीय भूखंड और कृषि भूमि शामिल हैं, जबकि ₹1.24 करोड़ की चल संपत्तियां बैंक बैलेंस और सावधि जमा के रूप में मिली हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, यह संपत्तियां कथित शराब घोटाले से अर्जित धन (अपराध की आय) से जुड़ी हैं।

एजेंसी ने किया दावा

एजेंसी ने दावा किया कि चैतन्य बघेल शराब सिंडिकेट के शीर्ष पर थे और पूरे नेटवर्क के “कंट्रोलिंग अथॉरिटी” के रूप में काम कर रहे थे। बताया गया कि वे सिंडिकेट से प्राप्त अवैध धन के संग्रह, वितरण और उपयोग से संबंधित फैसले लेते थे। जांच में सामने आया है कि बघेल ने इस “अपराध की आय” को अपने रियल एस्टेट कारोबार मेसर्स बघेल डेवलपर्स के माध्यम से वैध रूप देने की कोशिश की और विट्ठल ग्रीन नामक प्रोजेक्ट में निवेश किया।

ईडी ने बताया

ईडी ने बताया कि अब तक इस घोटाले में करीब ₹2500 करोड़ की अपराध आय (POC) का पता चला है। इससे पहले इस मामले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, अरविंद सिंह, त्रिलोक सिंह ढिल्लों, अनवर ढेबर और अरुण पति त्रिपाठी (आईटीएस) की गिरफ्तारी हो चुकी है।चैतन्य बघेल को ईडी ने 18 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया था और वे वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। ₹61.20 करोड़ की यह ताजा कुर्की, ईडी द्वारा पहले की गई ₹215 करोड़ की संपत्ति जब्ती का हिस्सा बताई जा रही है। एजेंसी की जांच अभी भी जारी है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Railway Recruitment 2026: आरआरबी ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर

Railway Recruitment 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)...

NRHM Scam Dhanbad: 9.39 करोड़ की अवैध निकासी मामले में प्रमोद सिंह से ACB करेगी सवाल-जवाब

NRHM Scam Dhanbad रांची। झारखंड के धनबाद जिले से जुड़े 9.39 करोड़ रुपये के एनआरएचएम (NRHM) घोटाले में गिरफ्तार आरोपी प्रमोद सिंह से अब एंटी...

14 साल में 20 लाख से ज्यादा भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, बीते 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Citizenship loss India नई दिल्ली, एजेंसियां। हर साल विदेश में बसने वाले भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संसद में पेश आंकड़ों के अनुसार,...

Pawan Kalyan: पवन कल्याण की याचिका पर बड़ा आदेश, हाई कोर्ट मेटा-गूगल-X को आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के निर्देश

Pawan Kalyan: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (फेसबुक-इंस्टाग्राम), गूगल (यूट्यूब) और X (पूर्व में ट्विटर) को आंध्र प्रदेश...

Kerala civic polls: थरूर के गढ़ तिरुवनंतपुरम में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस को झटका

Kerala civic polls तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के बीच राजधानी तिरुवनंतपुरम सबसे अधिक चर्चा में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...

CBSE ने 10वीं के एग्जाम पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, 2026 बोर्ड परीक्षा से लागू होंगे नए नियम

CBSE board exam 2026 नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा पैटर्न में अहम...

Airtel Vs Jio: 5G रिचार्ज में कौन है आगे? कीमत, स्पीड और नेटवर्क परफॉर्मेंस की पूरी तुलना

Airtel Vs Jio नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में 5G नेटवर्क के तेजी से विस्तार के साथ ही Airtel और Jio के बीच प्रतिस्पर्धा अब रिचार्ज...

Virat kohli: एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के बाद ट्रैवल मोड में विराट-अनुष्का

Virat kohli: मुंबई, एजेंसियां। हाल ही में अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाने के बाद क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles