क्या आपके मुंह से रात में सोते हुए बहती है लार? ना करें इग्नोर, हो सकते हैं ये 6 गंभीर कारण [Does saliva flow from your mouth while sleeping at night? Don’t ignore these 6 serious reasons]

2 Min Read

कई गंभीर बीमारियों का लक्षण है ये लार टपकना

रांची। मुंह से लार निकलना बहुत ही नॉर्मल बात है यदि यह बच्चों में हो रहा है। ऐसा बचपन में मुंह के मांसपेशियों के कमजोर होने के कारण होता है।

इसलिए यदि यह समस्या बड़ों में होने लगे तो एक चिंता का विषय हो सकता है। ऐसे में यदि सोते समय आपके मुंह से भी लार बहती है तो इसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें।

इसके पीछे 6 गंभीर कारण हो सकते हैं।

ब्रेन डिसऑर्डरः

कुछ न्यूरोलॉजिकल कंडीशन में बॉडी मांसपेशियों पर रही तरह से कंट्रोल नहीं रख पाती है। जिसके कारण लार टपकने जैसी समस्या हो सकती है।

इससे होनेवाली बीमारियों में स्ट्रोक, पार्किंसंस डिजीज, मल्टीपल स्केलेरोसिस, डाउन सिंड्रोम आदि शामिल है।

इंफेक्शनः

बॉडी में इंफेक्शन के कारण भी मुंह से लार आने की समस्या हो सकती है। ऐसे में थ्रोट, साइनस इंफेक्शन, टॉन्सिलिटिस, तोंसिल्लितिस, पेरिटोनसिलर फोड़ा आदि कारण हो सकते हैं।

एलर्जीः

एलर्जी मुंह से लार आने का एक अहम कारण है। दरअसल एलर्जी होने पर बॉडी से टॉक्सिन को निकालने के लिए लार ग्रंथि ज्यादा एक्टिव हो जाती है।

एसिडिटीः

लगातार एसिडिटी की परेशानी का सामना कर रहे लोगों के मुंह से ज्यादा मात्रा में लार आने लगता है।

गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्सः

यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति को ऐसा महसूस होता है कि उसके गले में कुछ फंसा हुआ है। इस समस्या के कारण भी मुंह से लार बहता है।

स्लीप एपनिया

यह नींद से जुड़ी एक बहुत ही गंभीर बीमारी है, जिसके मुख्य लक्षणों में मुंह से लार निकलना शामिल है।

इसे भी पढ़ें

क्या सच में गन्ने का जूस पीने से शुगर लेवल बढ़ जाता है…?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं