आंकड़े चोरी करने वाले मैलवेयर का प्रकोप तीन वर्षों में छह गुना बढ़ा: कैसपर्सकी

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां : पिछले तीन वर्षों में आंकड़े चोरी करने वाले मैलवेयर से प्रभावित उपकरणों की संख्या छह गुना से अधिक बढ़ गई है।

साइबर सुरक्षा कंपनी कैसपर्सकी ने यह जानकारी दी। कैसपर्सकी के आंकड़ों के मुताबिक आंकड़ा चोरी करने वाले मैलवेयर से प्रभावित व्यक्तिगत और कॉरपोरेट उपकरणों की संख्या 2023 में बढ़कर एक करोड़ हो गई।

यह पिछले तीन वर्षों में 643 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। उपभोक्ताओं और व्यवसायों को आंकड़े चोरी करने वालों से पैदा होने वाले खतरों का उल्लेख करते हुए कैसपर्सकी ने कहा कि 2023 में ऐसे हमलों की संख्या लगभग 1.6 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है।

इसे भी पढ़ें

नामांकन पत्रों को ‘मनमाने तरीके’ से खारिज करने पर रोक के लिए उच्चतम न्यायालय में याचिका दाखिल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं