NationalSanchar Saathi एप के एक ही दिन में 10 गुना बढ़े डाउनलोड, जनता से मिला बड़ा रिस्पॉन्स

Sanchar Saathi एप के एक ही दिन में 10 गुना बढ़े डाउनलोड, जनता से मिला बड़ा रिस्पॉन्स

Sanchar Saathi App:

नई दिल्ली, एजेंसियां। सरकार के संचार साथी एप (Sanchar Saathi App) को जनता का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। मंगलवार को एप का डाउनलोड आंकड़ा अचानक 10 गुना बढ़कर 6 लाख तक पहुंच गया, जबकि सामान्य दिनों में यह लगभग 60 हजार रहता था। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, आदेश जारी होने से पहले ही 1.5 करोड़ लोग एप डाउनलोड कर चुके थे।

दूरसंचार विभाग के आदेश अनुसार:

28 नवंबर के दूरसंचार विभाग के आदेश के अनुसार, भारत में सभी मोबाइल कंपनियों को अपने नए और पुराने फोन्स में एप प्री-इंस्टॉल करना अनिवार्य किया गया है। पुराने डिवाइसेस में एप सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा और यूजर चाहे तो इसे अनइंस्टॉल भी कर सकते हैं। कंपनियों को इसे लागू करने के लिए 90 दिन का समय दिया गया है।

संचार साथी एप 2023 में पोर्टल के रूप में शुरू हुआ था और इसका उद्देश्य स्कैम कॉल की रिपोर्ट दर्ज करना, यूजर्स को उनके नाम पर रजिस्टर्ड सिम कार्ड की पहचान करना और चोरी हुए फोन को निष्क्रिय करना है। एप में ये सभी सुविधाएं अब मोबाइल वर्जन में भी उपलब्ध हैं।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

IndiGo crisis: इंडिगो संकट के बीच एक्शन में रेलवे, 37 ट्रेनों में लगाए 116 एक्सट्रा कोच

IndiGo crisis: नई दिल्ली, एजेंसियां। इंडिगो एयरलाइन के गहरे परिचालन संकट ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया है। हजारों उड़ानों के रद्द होने...

Jharkhand Winter Session: पहले दिन सरकार ने पेश की ATR, अस्थायी शिक्षकों के समायोजन पर चर्चा तेज

Jharkhand Winter Session रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत शुक्रवार को हुई, जिसमें पहले ही दिन सरकार ने पिछले मॉनसून सत्र में दिए...

JPSC 6th Civil Service Revised Result: खेल कोटा से मोहिनी रितिका टोप्पो चयनित, आयोग ने तीसरी बार किया संशोधन

JPSC 6th Civil Service Revised Result: रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने छठी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम में एक बार फिर संशोधन...

JSSC Result Update: इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य भर्ती का संशोधित अतिरिक्त रिजल्ट जारी, 157 अभ्यर्थी सफल

JSSC Result Update: रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा का संशोधित अतिरिक्त परिणाम जारी कर दिया है। इस...

Weather Update: झारखंड में शीतलहर को लेकर 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी

Weather Update: रांची। झारखंड में ठंड में लगातार बढ़ोतरी के बीच मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।...

Tribe Commission: गुमला में अनुसूचित जनजाति आयोग का जनसंवाद कार्यक्रम, ग्रामीणों की समस्याओं पर अधिकारियों ने लिया संज्ञान

Tribe Commission: गुमला। तुरियाडीह गांव में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और...

Firing in Dumka: दुमका में रंगदारी नहीं देने पर होटल में हुई फायरिंग, 5 गिरफ्तार

Firing in Dumka: दुमका। दुमका शहर के समीप कुसुमडीह स्थित राधिका होटल में रंगदारी नहीं देने के विरोध में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने...

Arjun Munda: अर्जुन मुंडा बोले फिलहाल BJP–JMM गठबंधन की कोई संभावना नहीं, लेकिन राजनीति में कुछ भी संभव

Arjun Munda: गिरिडीह। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भाजपा–झामुमो गठबंधन की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए साफ कहा है कि फिलहाल ऐसी किसी भी...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles