2024-25 के लिए देश का बजट 48.21 लाख करोड़ [Country’s budget for 2024-25 Rs 48.21 lakh crore]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। 23 जुलाई को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का बजट पेश किया। वे 7वीं बार बजट पेश करने वाली देश की पहली महिला वित्त मंत्री बन गईं।

2024-25 के लिए देश का बजट 48.21 लाख करोड़ रुपए है। बजट 2024 में न्यू टैक्स रिजीम चुनने वालों के लिए अब 7.75 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री हो गई।

बजट में इस बार सरकार ने मोटे तौर पर 7 चीजों पर कस्टम ड्यूटी घटा दी है और 2 की ड्यूटी बढ़ा दी है।

सस्ते होने वाले प्रोडक्ट में मोबाइल फोन, कैंसर की दवाएं और सोना-चांदी है और प्लास्टिक से जुड़े प्रोडक्ट महंगे हो सकते हैं।

सरकार ने एग्रीकल्चर और उससे जुड़े सेक्टरों के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपए दिए। एजुकेशन के लिए केंद्र सरकार ने 1.48 लाख करोड़ रुपए का बजट जारी किया।

डिफेंस के लिए 4.54 लाख करोड़ रुपए का बजट अलोकेट किया। केंद्र सरकार बिहार के नालंदा-राजगीर कॉरिडोर सहित नालंदा को पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देगी।

काशी विश्वनाथ मंदिर की तरह विष्णुपद मंदिर और महाबोधि मंदिर में कॉरीडोर को डेवलप करेगी।

आंध्र प्रदेश के लिए 15,000 करोड़ रुपए के स्पेशल पैकेज की घोषणा की गई। विशाखापत्तनम-चेन्नई-ओरवाकल-हैदराबाद इंडस्ट्रियल कॉरिडोर स्थापित किया जाएगा।

इसके साथ ही एक हैदराबाद-बेंगलुरु इंडस्ट्रियल कॉरिडोर भी बनेगा। रायलसीमा, प्रकाशम और उत्तरी आंध्र प्रदेश जिलों के लिए स्पेशल बैकवर्ड एरिया फंड की भी घोषणा।

इसे भी पढ़ें

Budget 2024 : 10 प्वाइंट्स में समझें बजट के बड़े एलान

Share This Article
Exit mobile version