रांची, एजेंसियां। झारखंड के बच्चों ने कमाल कर दिया है। अपने अंग्रेजी के ज्ञान का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने पूरे देश को पछाड़ कर नेशनल चैंपियनशिप जीत ली है।
मुंबई में आयोजित नेशनल वर्ड पावर चैंपियनशिप में झारखंड ओवरऑल चैंपियन बना है। 8 राज्यों के बीच हुई राष्ट्रीय वर्ड पावर चैंपियनशिप में झारखंड के सरकारी स्कूलों के बच्चों ने अंग्रेजी के कठिन शब्दों के सही जवाब दिए।
11 और 12 अप्रैल को हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कक्षा 2, 3, 4, 5 कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन किया।
कक्षा 2 कैटेगरी में झारखंड को पहला स्थान, कक्षा तीन कैटेगरी में पांचवां, कक्षा 4 कैटेगरी में चौथा और कक्षा 5 कैटेगरी में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
इस प्रतियोगिता में झारखंड ने 0.23% अंकों के साथ बढ़त बनाते हुए तमिलनाडु और मेजबान महाराष्ट्र को परास्त कर दिया। तमिलनाडु को दूसरा और महाराष्ट्र को तीसरा स्थान हासिल हुआ है।
समरजीत महतो, आशा कुमारी, अनूप महतो, सुमित महतो, अंकित महतो, प्रभात रंजन, नीलम कुमारी, असद अख्तर अंसारी ने झारखंड का प्रतिनिधित्व किया।
ग्रैंड फाइनल प्रतियोगिता में झारखंड के समरजीत महतो ने कक्षा 2, आशा कुमारी ने कक्षा 3, प्रभात रंजन ने कक्षा 4 और देवाशीष ने कक्षा 5 में झारखंड का प्रतिनिधित्व किया।
शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने टीम को बधाई दी है।
इसे भी पढ़ें
हेल्थः बीमारियों का कारण बना, लगातार बदलता मौसम ब्रेन हेमरेज का बढ़ा खतरा, कई मरीज पहुंचे अस्पताल
