पलामू के व्यवसायी को गोली मारने की घटना से भड़के कारोबारी

1 Min Read

पलामू। पलामू में एक व्यवसायी को गोली मारे जाने की घटना से राज्य के व्यावसायिक संगठन नाराज हैं। फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन की लॉ एंड ऑर्डर कमिटी ने संज्ञान लिया है।

संगठन की ओर से मुख्यमंत्री, DGP और SP को पत्र लिख कर कार्रवाई की मांग की गई है। अध्यक्ष दीपेश निराला ने घटना पर दुःख जताया है और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

घटना पर उपाध्यक्ष, उमाशंकर सिंह एवं रेणुका तिवारी, महासचिव सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, को चेयरमैन हरीश नागपाल, मीडिया प्रभारी विनोद वेगवानी एवम संगठन के सभी सदस्यों ने कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें

अमेरिकी मीडिया का दावा, पन्नू की हत्या की साजिश में भारत की संलिप्तता के मिले सबूत

Share This Article
Exit mobile version