अमेरिकी मीडिया का दावा, पन्नू की हत्या की साजिश में भारत की संलिप्तता के मिले सबूत

2 Min Read

वाशिंगटन डीसी, एजेंसियां। अमेरिकी मीडिया ने दावा किया है कि खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश में भारत की संलिप्तता है।

इसके कई सबूत भी मिले हैं। खालिस्तानी आतंकी पतवंत सिंह पन्नू को मारने की साजिश को लेकर भारत और अमेरिका के बीच विवाद है।

नवंबर 2022 में फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि अमेरिका ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू को मारने की साजिश को नाकाम कर दिया है।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि अमेरिका ने इस पर भारत सरकार को चेतावनी जारी की कि भारत पन्नू को खत्म करने की साजिश में शामिल था।

भारत ने अमेरिकी आरोपों का दृढ़ता से खंडन किया था, जिसमें कहा गया था कि पन्नू की हत्या की तथाकथित साजिश सरकारी नीति के विपरीत है।

हाल ही में वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रा) के पूर्व अधिकारी विक्रम यादव ने एक हिट टीम को काम पर रखा था और अमेरिकी धरती पर खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू पर हमले की साजिश रची थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, विक्रम यादव ने पन्नू के बारे में डिटेल्स भेजा, जिसमें उसका न्यूयॉर्क का पता भी शामिल था।

वाशिंगटन पोस्ट ने दावा किया कि विदेश मंत्रालय ने उसके लेख पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।

इसके बाद, मैनहट्टन अदालत में एक अभियोग दायर किया गया, जिसमें दावा किया गया कि निखिल गुप्ता नाम के एक व्यक्ति ने पन्नू की हत्या की योजना में भारत सरकार के अधिकारी के साथ मिलीभगत की, जिसके पास अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता है।

अभियोग में एक अज्ञात व्यक्ति, ‘सीसी-1’ का उल्लेख किया गया था, जिसने कथित तौर पर भारत से पन्नू को मारने की साजिश का निर्देशन किया था।

आरोपों में कहा गया है कि उसने पन्नू की हत्या की साजिश रचने के लिए मई 2023 में निखिल गुप्ता को अप्वॉइंट किया था।

इसे भी पढ़ें

रांची शहर अंचल के हल्का कमर्चारी प्रदीप के खिलाफ कार्रवाई शुरू

TAGGED:
Share This Article
Exit mobile version