विद्युत वरण महतो ने किया नामांकन

1 Min Read

जमशेदपुर। जमशेदपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी मौजूद रहे।

नामांकन के बाद जमशेदपुर में जनसभा का आयोजन भी किया जायेगा। इसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी मौजूद रहेंगे।

बता दें कि विद्युत वरण महतो जमशेदपुर के मौजूदा सांसद है। इस बार उनका मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा के समीर मोहंती से है। जमशेदपुर में 25 मई को मतदान होना है।

इसे भी पढ़ें

पलामू के व्यवसायी को गोली मारने की घटना से भड़के कारोबारी

Share This Article
Exit mobile version