कोलकाता, एजेंसियां। सीबीआई द्वारा संदेशखाली से हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। इसके बाद से ही भाजपा टीएमसी पर हमलावर है।
मेदिनीपुर से भाजपा की उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि पार्टी टीएमसी पर प्रतिबंध लगाने और सीएम ममता बनर्जी को गिरफ्तार करने की मांग कर रही है।
सीएम बनर्जी पर निशाना साधते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि वह किस तरह की महिला और सीएम हैं कि वह हत्यारों, बलात्कारियों और आतंकवादियों का पक्ष ले रही हैं।
टीएमसी रिश्वत लेने वालों को बचाने के लिए कोर्ट जा रही है। उन्होंने कहा कि आज शेख शाहजहां के गुंडे के पास से बम, आरडीएक्स और एक पिस्तौल बरामद हुई जो पुलिस की है।
उन्होंने कहा कि क्या वे संदेशखाली जैसी जगहों पर विस्फोट करने की साजिश रच रहे हैं?
पॉल ने कहा कि हम मांग कर रहे हैं कि टीएमसी पर प्रतिबंध लगाया जाए और ममता बनर्जी को गिरफ्तार किया जाए।
बता दें कि बीते शुक्रवार को राज्य में लोकसभा के दूसरे चरण के मतदान के दौरान, सीबीआई और एनएसजी बम दस्ते ने संदेशखाली और उत्तरी 24 परगना जिले में छापेमारी की थी।
जिसमें अबू तालेब के घर से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ। स्थानीय टीएमसी नेता हफ़ज़ुल खान टीएमसी का नेता है।
इन सभी पर शेख शाहजहां का करीबी सहयोगी होने का आरोप है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने सीबीआई और एनएसजी के बम दस्ते की संयुक्त टीम द्वारा संदेशखाली में की गई छापेमारी को लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराई है।
इससे नाराज बीजेपी अब टीएमसी को बैन करने की मांग कर रही है।
इसे भी पढ़ें
शरीर में ऐसे लक्षण प्रोटीन की कमी से दिखते हैं, न करें नजरअंदाज









