बिहारः फिल्म स्टूडियो से मिली युवती की लाश [Bihar: Dead body of a girl found near a film studio]

2 Min Read

Bihar:

पटना, एजेंसियां। पटना में एक प्राइवेट फिल्म स्टूडियो से युवती की लाश मिली है। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। फोरेंसिक टीम ने स्टूडियो पहुंचकर जांच की है। फिलहाल संचालक फरार है। घटना फतुहा में स्टेशन रोड स्थित बिट्टू फिल्म स्टूडियो की है। मृतक की पहचान बीए की छात्रा गुड़िया कुमारी (20) के रूप में हुई है।

वह स्टूडियो में 6 माह से पार्ट टाइम काम कर रही थी। उसके मौसा गौतम ने बताया कि बीती शाम गुड़िया देर तक घर नहीं लौटी। हमने फोन किया। कॉल नहीं उठाने पर परिजन उसे खोजते हुए स्टूडियो पहुंचे। वहां उन्हें गुड़िया का शव मिला। उसके गले पर निशान थे।

Bihar: परिजनों ने जताई हत्या की आशंकाः

परिजन का आरोप है कि स्टूडियो संचालक और उसके साथियों द्वारा गुड़िया के साथ दुर्व्यवहार किया गया। विरोध करने पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। गुड़िया पढ़ाई में होशियार थी। वह लैब में काम करके परिवार की आर्थिक मदद करती थी। परिजन ने न्याय की मांग की है।

Bihar: स्टुडियो संचालक फरारः

एसडीपीओ निखिल कुमार ने बताया कि- यह हत्या का मामला लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। फोरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच कर रही है। स्टूडियो संचालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। अभी तक परिजन ने प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

इसे भी पढ़ें

Bihar Gangrape: बिहारः 8 साल की बच्ची को अगवा कर गैंगरेप

Share This Article
Exit mobile version