ED: ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा को दूसरी बार तलब किया, जमीन सौदे मामले में पूछताछ [ED summons Robert Vadra for the second time, questioning him in land deal case]

2 Min Read

ED:

नई दिल्ली,एजेंसियां। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा को जमीन सौदा मामले में दूसरी बार समन भेजा है। उन्हें आज पूछताछ के लिए तलब किया गया है। इससे पहले, 8 अप्रैल को ईडी ने उन्हें पहले समन भेजा था, लेकिन वह उस समय पेश नहीं हुए थे।

ED: ईडी ने वाड्रा को भेजा समन :

ईडी ने हरियाणा के शिकोहपुर भूमि सौदे से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में रॉबर्ट वाड्रा को समन भेजा था। केंद्रीय जांच एजेंसी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी नामक उनकी फर्म से संबंधित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है।

ED: पूछताछ के लिए उपस्थित होने के लिए कहा गया है:

ईडी की यह जांच रॉबर्ट वाड्रा की कारोबारी गतिविधियों से जुड़ी है और विशेष रूप से उनकी फर्म के द्वारा किए गए कथित भूमि सौदों की गहराई से जांच हो रही है। वाड्रा को अब इस मामले में 15 अप्रैल यानि आज पूछताछ के लिए उपस्थित होने के लिए कहा गया है।यह समन वाड्रा के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह उनकी और उनकी फर्म के खिलाफ चल रही जांच में नया मोड़ ला सकता है।

इसे भी पढ़ें

ED: ईडी ने राजस्थान के पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के घर मारा छापा, चिट फंड घोटाले की जांच 

Share This Article
Exit mobile version