ED: ईडी ने राजस्थान के पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के घर मारा छापा, चिट फंड घोटाले की जांच [ED raids the house of former Rajasthan minister Pratap Singh Khachariyawas, investigating chit fund scam]

2 Min Read

ED:

राजस्थान, एजेंसियां। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजस्थान के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास के घर पर छापा मारा है। जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी आय से ज्यादा संपत्ति के मामले में की गई है, जिसे एक चिट फंड घोटाले से जोड़ा जा रहा है। इस घोटाले में करीब 50,000 करोड़ रुपये के निवेश का मामला सामने आया है, जिसमें खाचरियावास की कथित भूमिका की जांच की जा रही है।

ED: उनके घर पर कार्रवाई शुरू

ईडी की टीम ने सोमवार सुबह 7 बजे जयपुर के सिविल लाइन्स इलाके में स्थित उनके घर पर कार्रवाई शुरू की, जो अभी भी जारी है। इससे पहले, ईडी ने खाचरियावास को पूछताछ के लिए समन भेजा था। इस छापेमारी की खबर फैलते ही राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने अशोक गहलोत सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री के तौर पर काम किया था और वे राज्य सरकार के अहम चेहरों में से एक माने जाते थे। यह छापेमारी कांग्रेस पार्टी और राज्य की राजनीति में एक बड़ा मुद्दा बन चुकी है, और इससे जुड़े आगे के घटनाक्रमों पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

इसे भी पढ़ें

प्रवर्तन निदेशालय ने बीबीसी के खिलाफ फेमा के तहत मामला दर्ज किया

Share This Article
Exit mobile version