हाथरस हादसे के बाद पहली बार सामने आया भोले बाबा, कहा- घटना से बहुत दुखी हूं [Bhole Baba came forward for the first time after Hathras accident, said- I am very saddened by the incident]

1 Min Read

हाथरस पहुंची न्यायिक आयोग की टीम

हाथरस, एजेंसियां। हाथरस हादसे के बाद पहली बार भोले बाबा सामने आया। शनिवार सुबह न्यूज एजेंसी ANI से कहा कि हम 2 जुलाई की भगदड़ की घटना के बाद से बहुत दुखी हैं।

हमें और संगत को इस दुख की घड़ी से उबरने की शक्ति दें। सभी शासन और प्रशासन पर भरोसा रखें।

हमें विश्वास है कि जो भी उपद्रवी हैं, वो बख्शे नहीं जाएंगे। मृतकों के परिजन और घायलों की मदद हमारी कमेटी करेगी।

डीएम और एसपी से पूछताछ करेगी न्यायिक आयोग की टीम

इधर, न्यायिक जांच आयोग की टीम हाथरस पहुंच गई है। यहां डीएम और एसपी से पूछताछ करेगी।

घटनास्थल का निरीक्षण भी करेगी। पुलिस ने सत्संग के मुख्य आयोजक देव प्रकाश को हाथरस कोर्ट में पेश किया। शुक्रवार को देव प्रकाश ने दिल्ली में सरेंडर किया था।

अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला हमला

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- हाथरस पर सरकार अपनी नाकामी छुपा रही। छोटी-मोटी गिरफ्तारियां कर सैकड़ों मौतों से पल्ला झाड़ना चाहती है।

इसे भी पढ़ें

हाथरस के पीड़ितो से मिले राहुल गांधी, सरकार से मदद का किया आग्रह

Share This Article
Exit mobile version