IND Vs ZIM- पहला टी-20 आज, रियान पराग, अभिषेक शर्मा का हो सकता है डेब्यू [First T20 today, Riyan Parag, Abhishek Sharma may debut]

2 Min Read

2015 से जिम्बाब्वे में सीरीज नहीं हारी इंडिया

हरारे, एजेंसियां। शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए जिम्बाब्वे पहुंच गई है।

दोनों टीमें शनिवार को पहले टी20 मैच में हरारे स्पोटर्स क्लब में आमने-सामने होंगीं। आंकड़ों में भारतीय टीम मेजबान जिम्बाब्वे पर भारी है। हालांकि, टीम इंडिया के इस स्क्वॉड में शामिल खिलाड़ी यंग हैं।

ये खिलाड़ी कर सकते हैं डेब्यू

इस दौरे पर रियान पराग, अभिषेक शर्मा और तुषार देशपांडे अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं।

दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 8 बार भिड़ चुकी हैं। जहां भारत ने 6 मैच जीते हैं, वहीं जिम्बाब्वे के हिस्से में 2 जीत आई हैं।

2015 से जिम्बाब्वे में सीरीज जीत में अजेय है इंडिया

जिम्बाब्वे में भारत का रिकॉर्ड बेहतरीन है। टीम इंडिया वहां अभी तक कोई भी टी20 सीरीज नहीं हारी है।

2015 में दोनों टीमों के बीच खेली गई दो मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी। जबकि 2010 में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में 2 मैचों सीरीज में मेजबानों को 2-0 से हराया था।

दोनों टीम के बीच आखिरी टी-20 सीरीज 2016 में खेली गई थी। उस समय भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे।

सीरीज के पहले मैच में भारत को हार मिली थी, लेकिन उसके बाद टीम इंडिया ने वापसी करते हुए आखिरी के दोनों मैच जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी।

सभी मैच हरारे में होंगे

जिम्बाब्वे की कप्तानी 38 साल के ऑलराउंडर सिकंदर रजा करेंगे। मौजूदा सीरीज के पांचों टी20 मैच हरारे में भारतीय समय के मुताबिक शाम 4:30 बजे से खेले जाएंगे।

इसे भी पढ़ें

टीम इंडिया टी-20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे रवाना, यशस्वी, सैमसन और शिवम बारबाडोस से लौटकर शामिल होंगे

Share This Article
Exit mobile version