पजशकियान ईरान के राष्ट्रपति बने, कट्टरपंथी जलीली को 30 लाख वोट से हराया [Pazashkian becomes President of Iran, defeats radical Jalili by 3 million votes]

2 Min Read

तेहरान, एजेंसियां। ईरान में मसूद पजशकियान देश के 9वें राष्ट्रपति बने हैं। उन्होंने कट्टरपंथी नेता सईद जलीली को 30 लाख वोटों से हराया।

ईरान में बीते शुक्रवार को दूसरे चरण की वोटिंग हुई थी। इसमें करीब 3 करोड़ लोगों ने मतदान किया था।

कुरान के टीचर हैं पजशकियान

ईरानी स्टेट मीडिया IRNA के मुताबिक, पजशकियान को 1 करोड़ 64 लाख वोट मिले, जबकि जलीली को 1 करोड़ 36 लाख वोट हासिल हुए।

पजशकियान कुरान के टीचर हैं। वे शिया समुदाय के लोगों को नहज-अल-बलाघा पढ़ाते हैं। इसमें शियाओं के पहले इमाम के उपदेश हैं।

पजशकियान 1980-1988 तक चली ईरान-इराक जंग में मेडिकल असिस्टेंस पहुंचाने का काम भी करते थे।

रईसी की मौत से खाली हुआ था राष्ट्रपति का पद

5 जुलाई को 16 घंटे तक चली वोटिंग में देश की करीब 50% (3 करोड़ से ज्यादा) जनता ने वोट डाला।

आधिकारिक समय के मुताबिक, मतदान शाम 6 बजे खत्म होना था। हालांकि, बाद में इसे रात 12 बजे तक बढ़ा दिया गया था।

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की 19 मई को हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत के बाद देश में राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा की गई थी।

इसे भी पढ़ें

ईरान के राष्ट्रपति चुनाव में किसी को बहुमत नहीं

Share This Article
Exit mobile version