AQI level cross in Kapurthala:
नई दिल्ली, एजेंसियां। ठंड की दस्तक और बाद बढ़ते प्रदूषण से दिल्ली स्मॉग की चादर में ढक चुकी है। कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता खतरनाक लेवल पर पहुंच चुकी है। दिवाली की रात से ही दिल्ली एनसीआर की हवा जहरीली बनी हुई है।
रविवार सुबह आनंद विहार और वजीरपुर में लगातार दूसरे दिन AQI लेवल 400 से ज्यादा दर्ज हुआ। इधर पंजाब के कपूरथला में AQI लेवल 1000 से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ। यह सबसे ज्यादा खतरनाक माना जाता है।
हिमालय के आसपास बर्फबारीः
हिमालय से सटे राज्यों में अक्टूबर में हुई बर्फबारी के बाद से तापमान में गिरावट जारी है। उत्तराखंड के चमोली में भारत-चीन बॉर्डर के पास लगभग 18 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित देवताल झील पूरी तरह से जम गई है।
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की आशंकाः
उधर, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र आंध्रप्रदेश की तरफ बढ़ता जा रहा है। 27 अक्टूबर को यह चक्रवात में बदल सकता है। इसे मोन्था नाम दिया है, जो थाईलैंड ने दिया है। जिसका अर्थ है सुगंधित फूल या सुंदर फूल।
इसे भी पढ़े


















