अडाणी ग्रुप के सभी 10 शेयर गिरे, सेंसेक्स में 500 अंक की गिरावट, 77,000 पर पहुंचा [All 10 shares of Adani Group fell, Sensex fell by 500 points, reached 77,000]

1 Min Read

निफ्टी भी 150 अंक फिसला

मुंबई, एजेंसियां। शेयर बाजार में आज यानी 21 नवंबर को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 77,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 150 अंक की गिरावट है, ये 23,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सिर्फ 5 शेयरों में तेजीः

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और 5 में तेजी देखने को मिल रही है। आज बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। अडाणी पोर्ट्स के शेयर में 10% का लोअर सर्किट लगा हुआ है। वहीं IT शेयर्स में आज बढ़त है।

इसे भी पढ़ें

अडानी ग्रुप के शेयरों में मचा हाहाकार, 22 प्रतिशत तक गिरे

Share This Article
Exit mobile version