पटना, एजेंसियां। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) ने रविवार को वक्फ (संशोधन) बिल, 2024 के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया था। बुधवार को एआईएमपीएलबी पटना में बिहार विधानसभा के बाहर धरना देगा और आने वाले दिनों में देश भर में इसी तरह के विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।
31 सदस्यीय कमेटी लेगी निर्णय
एआईएमपीएलबी के प्रवक्ता एस क्यू आर इल्यास ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस और एलजेपी (रामविलास) के नेताओं को पटना में आमंत्रित किया गया है।
एआईएमपीएलबी की 31 सदस्यीय एक्शन कमेटी ने यह निर्णय लिया है कि वह इस बिल के विरोध में सभी संवैधानिक, कानूनी और लोकतांत्रिक तरीकों का इस्तेमाल करेगी, जिसे उसने विवादास्पद, भेदभावपूर्ण और नुकसानदायक करार दिया है।
इसे भी पढ़ें
दलित, आदिवासी समेत सभी वंचित तबके के हक़ और इंसाफ के लिए खड़ा हो मुसलमान : मौलाना महमूद मदनी
