झारखंड सरकार का बड़ा कदम: आंगनबाड़ी सेविकाओं को मिलेंगे स्मार्टफोन [Jharkhand government’s big step: Anganwadi workers will get smartphones]

2 Min Read

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की आंगनबाड़ी सेविकाओं और महिला पर्यवेक्षिकाओं के लिए एक महत्वपूर्ण योजना की घोषणा की है। इसके तहत, इन महिलाओं को स्मार्टफोन प्रदान किए जाएंगे ताकि वे अपने कार्यों की रिपोर्ट जिला अधिकारियों और संबंधित विभागों के साथ आसानी से साझा कर सकें।

कब उठाया गया ये कदम
यह कदम 26 मार्च 2025 को रांची के प्रोजेक्ट भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उठाया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद स्मार्टफोन वितरण की शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्रम में रांची और खूंटी जिले की लगभग 150 आंगनबाड़ी सेविकाएं, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

क्या उद्देश्य हैं इस योजना का ?
इस योजना का उद्देश्य आंगनबाड़ी सेविकाओं के काम की गति को बढ़ाना और उनके कामकाजी वातावरण में आधुनिक तकनीक का समावेश करना है। राज्य की 37,636 आंगनबाड़ी सेविकाओं को स्मार्टफोन प्रदान किए जाएंगे, जिससे वे अपने सेंटर से जुड़ी दैनिक रिपोर्ट को जिला अधिकारियों और विभागों के साथ ऑनलाइन साझा कर सकेंगी। इसके अलावा, झारखंड सरकार ने मंईयां सम्मान योजना में भी संशोधन किया है।


इस योजना के तहत, उन 20 लाख महिलाओं को सम्मान राशि दी जाएगी जिनके बैंक खाता आधार से लिंक नहीं हैं या जिनके पास एक से अधिक बैंक खाते हैं। हालांकि, अप्रैल से पहले आधार से खाता लिंक नहीं होने पर योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।

इसे भी पढ़ें

4 अक्टूबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे कांटाटोली फ्लाइओवर का उद्घाटन 

Share This Article
Exit mobile version