प्रयागराज : गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदी के पावन संगम में बृहस्पतिवार को पौष पूर्णिमा स्नान के साथ श्रद्धालुओं का महीने भर चलने वाला कल्पवास प्रारंभ हो गया। माघ मेला प्रशासन के मुताबिक, आज सुबह 10 बजे तक करीब 5.50 लाख लोगों ने गंगा स्नान किया।
मेला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि माघ मेला के द्वितीय स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के अवसर पर घाटों की संख्या आठ से बढ़ाकर 12 कर दी गई है। इस तरह से घाटों की कुल लंबाई 3300 फुट से बढ़कर लगभग 6200 फुट हो गई है।
इसे भी पढ़ें







