लू लगने से 13 मतदानकर्मियों की मौत

2 Min Read

लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश में 13 मतदान कर्मियों की मौत लू लगने से हो गयी है। इसमें 7 होमगार्ड के जवान बताये जाते हैं, जो अलग-अलग स्थानों से मिर्जापुर आये हुए थे।

बाकी की मौते भी मिर्जापुर और इसके आसपास होने की खबर है। वहीं लगभग 2 दर्जन मतदान कर्मियों को गंभीर हालत में मिर्जापुर मेडिकल कॉलेज में एडमिट किया गया है।

डाक्टरों ने कहा कि हमारे पास कुल 23 जवान आए हैं। 7 जवानों की जान चली गई है। 2 जवानों की हालत गंभीर है।

मृतकों को तेज बुखार था, उनका बीपी बहुत ज्यादा था और शुगर लेवल भी बहुत ज्यादा था। ब्रेन स्ट्रोक की आशंका थी।

मुझे बताया गया कि यहां लाए जाने से पहले ही वे बेहोश हो गए थे। वे यहां चुनाव ड्यूटी पर थे।
बता दें कि देशभर में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के कारण कई दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है।

आज से पहले तक भीषण गर्मी के कारण 43 लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार से खबर है कि यहां 32 लोग गर्मी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

इसी तरह ओडिशा में भी 10 लोगों की जान गर्मी की वजह से हुई है। बिहार में 17 औरंगाबाद में, 6 आरा में, तीन-तीन गया और रोहतास में, 2 बक्सर में और पटना में 1 मौत हुई है।

ओडिशा के राउरकेला में 10 लोगों की मौत हीटवेव के कारण हो गयी है।

इसे भी पढ़ें

INDIA गठबंधन की बैठक में ममता बनर्जी और एमके स्टालिन ने बनाई दूरी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं