Monday, July 7, 2025

जानें, लालू यादव लंबे समय तक बिहार से क्यों रहेंगे बाहर ? [Know, why will Lalu Yadav stay out of Bihar for a long time?]

पटना, एजेंसियां। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी साथ में गई हैं।

लालू प्रसाद यादव कुछ दिनों तक दिल्ली में रहेंगे उसके बाद वह सिंगापुर जाने की चर्चा है। सिंगापुर में उनका रूटीन चेकअप होना है।

रोहिणी आचार्य भी अभी सिंगापुर में ही हैं। हालांकि इस पर परिवार के लोगों की तरफ से कोई सूचना नहीं आई है, लेकिन यह माना जा रहा है कि कुछ लंबे समय तक लालू प्रसाद यादव बिहार से बाहर रह सकते हैं।

लालू प्रसाद यादव की तबीयत में है काफी सुधार

लालू प्रसाद यादव की तबीयत नार्मल है, वह स्वस्थ हैं, लेकिन सिंगापुर में डॉक्टर ने कितनी ट्रांसप्लांट करने के समय एक रूटीन चेकअप के लिए कहा था।

ऐसे में संभावना बन रही है कि लालू यादव सिंगापुर जाएंगे। अनंत अंबानी की शादी में मुंबई की यात्रा को छोड़ दें तो लालू यादव पिछले कई महीनों से पटना में ही थे।

बीच-बीच में वह लोगों से मिलते भी रहे हैं। लोकसभा चुनाव में वह रोहिणी आचार्य के लिए चुनाव प्रचार में भी निकले थे।

कई बार वह अपने विशेष वाहन से पटना या अन्य जगहों का भ्रमण भी करते रहे हैं। 2 दिन पूर्व 15 अगस्त को अपने विशेष वाहन से पटना की सड़कों पर सैर करने निकले थे और आयकर गोलंबर के पास फल की खरीदारी भी की थी।

सिंगापुर में हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट

लालू यादव की बेटी रोहिणी अचार्य ने सिंगापुर में अपने पिता को किडनी डोनेट किया था। दिसंबर 2022 में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था, जिसके बाद लालू यादव 11 फरवरी 2023 को भारत आ गए थे।

लगभग 2 महीने तक दिल्ली में रहने के बाद वह पटना आए थे। बीच-बीच में वह दिल्ली के लिए रवाना हुए, लेकिन लगातार वह पटना में रहे हैं। उनकी तबीयत में भी काफी सुधार है।

यही कारण है कि वह बिहार की राजनीति में वह अभी तक सक्रिय हैं। वहीं, लोकसभा चुनाव से पहले पटना के गांधी मैदान में 3 मार्च को हुई विशाल रैली में भी आरजेडी सुप्रीमो शामिल हुए थे।

अब बिहार में चार सीटों पर उपचुनाव होने हैं ऐसे में माना जा रहा है कि इस चुनाव का सारा कार्यभार अकेले तेजस्वी यादव को ही देखना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें

Lalu Yadav Birthday: लालू यादव ने अपने जन्मदिन पर 77 पाउंड का काटा केक

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

मुंबई: MNS नेता के बेटे पर नशे में गाड़ी चलाने और अभद्रता का आरोप, FIR दर्ज [Mumbai: FIR lodged against MNS leader’s son for...

Drunk driving : मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना...

HEC कर्मचारियों का धैर्य टूटा, वेतन के लिए 9 जुलाई को हड़ताल तय [HEC employees’ patience breaks, strike scheduled for July 9 for salary]

HEC employees: रांची। रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) के...

Kailash-Mansarovar Yatra: पांच साल बाद फिर शुरू हो गई कैलास-मानसरोवर यात्रा [Kailash-Mansarovar Yatra started again after five years]

Kailash-Mansarovar Yatra: नई दिल्ली, एजेंसियां। पांच साल बाद कैलास-मानसरोवर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img