दिल्ली में AAP का प्रदर्शन
नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तीन दिन की CBI की कस्टडी आज खत्म हो रही है।
जिसके चलते राउज एवेन्यू अदालत में पेश किया गया है। जांच एजेंसी उनकी कस्टडी और बढ़ाने की मांग कर सकती है।
25 जून को दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल को जमानत देने वाले निचली अदालत के फैसले पर रोक लगा दी थी।
उसी रात CBI भ्रष्टाचार मामले में पूछताछ के लिए तिहाड़ पहुंची और 26 जून की सुबह उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पेशी के दौरान एजेंसी ने उनकी 5 दिन की कस्टडी मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने उन्हें 3 दिन की रिमांड सौंपी थी। 76 दिनों से जेल में हैं।
दरअसल, केजरीवाल पर दो मामले दर्ज हैं। पहला ED का, जिसमें उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। ED ने केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।
दूसरा CBI का, जिसे शराब नीति में भ्रष्टाचार को लेकर दर्ज किया गया। इस केस में 26 जून को केजरीवाल को दोबारा गिरफ्तार किया है।
यह केस दिल्ली LG वीके सक्सेना की शिकायत पर दर्ज हुआ था। दोनों मामले अलग-अलग दर्ज किए गए हैं, इसलिए इनमें गिरफ्तारी भी अलग-अलग हुई है।
आप का प्रदर्शन
इधर केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली में आम आदमी पार्टी प्रदर्शन कर रही है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता हाथों में पोस्टर बैनर लेकर दिल्ली की सड़कों पर उतरे हैं। वे केंद्र सरकार और बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें
सीएम अरविंद केजरीवाल को हाईकोर्ट से झटका, अभी जेल में ही रहेंगे