Tuesday, July 8, 2025

ध्यान रहे, आपकी एक पोस्ट भेज देगी जेल, आचार संहिता लागू है

नई दिल्ली, एजेंसियां। क्या आपको पता है कि आपकी एक पोस्ट आपको जेल भी भेज सकती है।

ऐसा हो सकता है यदि आपने राजनीतिक,धार्मिक या मतदाताओं को लुभाने जैसे या किसी राजनीतिक दल के खिलाफ कोई टिप्पणी की, तो ये सभी अब कार्रवाई के दायरे में आयेंगे और आप जेल भी जा सकते हैं।

देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। इसकी अधिसूचना जारी होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है।

इसके तहत देशभर में अभियान चलाकर सियासी दलों के होर्डिंग, बैनर, पोस्टर उतारे जा रहे हैं। यही नहीं, सरकारी योजनाओं के होर्डिंग भी उतारे जा रहे हैं।

आचार संहिता उल्लंघन की जानकारी सीधे चुनाव आयोग को दी जा सकती है। आयोग तेज रफ्तार से इस पर कार्रवाई करेगा।

बताते चलें कि, जहां एक तरफ आचार संहिता को लेकर लोगों में जानकारी की कमी का फायदा उठाकर सरकारी अधिकारी काम करने से इनकार कर देते हैं।

वहीं, लोगों में भी ये गलत धारणा है कि आचार संहिता सिर्फ राजनीतिक दलों और नेताओं पर लागू होती है। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं, तो अलर्ट हो जाएं।

राजनीतिक दल या नेता ही नहीं, अगर आम आदमी भी आचार संहिता का उल्लंघन करता है, तो उसे भी जेल की हवा खानी पड़ सकती है।

हालांकि, आपका ये जानना बेहद जरूरी है कि इस दौरान सभी सरकारी कामकाज बंद नहीं होते हैं।

लिहाजा, अगर कोई सरकारी अधिकारी आपके काम को करने से इनकार कर देता है, तो आपको पता होना चाहिए कि नियम क्या कहते हैं।

इसलिए आचार संहिता के बारे में अच्छी तरह पूरी जानकारी रखना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड से बिहार तक पुंज सिंह को तलाश रही ईडी

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Important events: 8 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 8]

Important events: 1497 – 170 सदस्यीय दल के साथ समुद्र...

| वैदिक पंचांग |08 जुलाई 2025, मंगलवार [l Vedic Almanac l 08 July 2025, Tuesday ]

Vedic Almanac: दिनांक - 8 जुलाई  2025दिन - मंगलवारविक्रम संवत्...

मुंबई: MNS नेता के बेटे पर नशे में गाड़ी चलाने और अभद्रता का आरोप, FIR दर्ज [Mumbai: FIR lodged against MNS leader’s son for...

Drunk driving : मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img