रांची। क्या आप जानते हैं कि कल्पना सोरेन करोड़पति हैं। उनके पास पति हेमंत सोरेन से भी ज्यादा की संपत्ति है। बावजूद इसके वह कर्जदार हैं। उन पर करोड़ों रुपये का कर्ज है। यह जानकारी उन्होंने खुद नामांकन के दौरान शपथ पत्र में दिया है।
कल्पना सोरेन के पास कुल 19.14 करोड़ रुपए की सपंत्ति है। इनमें 13 करोड़ 63 लाख 10 हजार की अचल संपत्ति है। 2019 में विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को हेमंत सोरेन ने संपत्ति का जो ब्यौरा सौंपा था उसके आधार पर हेमंत सोरेन की कुल नेटवर्थ 8,51,74,195 रुपए है।
2019 के आंकड़ में भी हेमंत सोरेन अपनी पत्नी से संपत्ति के मामले में पीछे थे। हलफनामे में दी गई जानकारी को देखें तो उनकी पत्नी कल्पना सोरेन के नाम पर तीन कॉर्मशियल बिल्डिंग हैं। इन तीनों प्रॉपर्टी की कुल कीमत 4,87,00,000 रुपए थी।
कल्पना सोरेन के पास 13 करोड़ 63 लाख 10 हजार की अचल संपत्ति है। नगद, वाहन, बीमा, पीपीएफ, बैंक में जमा राशि और जेवरात मिलाकर 5 करोड़ 51 लाख 51 हजार 168 रुपए की संपत्ति है। नामांकन पत्र में दायर शपथ पत्र में उन्होंने यह भी बताया है कि उनके ऊपर 3.67 करोड़ का कर्ज भी है।
कल्पना सोरेन ने अपने शपथ पत्र में 5.51 करोड़ की संपत्ति का जिक्र किया है। जिसमें 91.97 लाख के जेवर हैं। इसमें सोना – हीरा के जेवर, हीरा का ब्रेसलेट और 20 किलो चांदी मौजूद हैं। कल्पना सोरेन के नाम पर तीन गाड़ियां हैं, जिसमें अर्बनिया कार के साथ- साथ हुंडई आई – 20 और मारुति एक्सएल सिक्स वाहन शामिल हैं।
इनके पास नगद बैंक में 27.28 लाख है। बैंक में 85.20 लाख जमा हैं। इसके अलावा इनके पास 61.46 लाख का बांड – डिवेंचर – शेयर में निवेश है। 63.30 लाख का पीपीएफ / एलआईसी में निवेश भी किया गया है। कल्पना के पास एफडी और रेकरिंग डिपॉजिट सहित नकद 85,20,635 रुपए है।
एफडी और रेकरिंग डिपॉजिट सहित नकद 85,20,635 रुपए है। शेयर, डिबेंचर और बॉन्ड में उनका 61,46,374 रुपए का निवेश है। कल्पना सोरेन ने एनएसएस, डाक बचत, बीमा पॉलिसी और वित्तीय संस्थानों में 63,30,995 रुपए निवेश किए हैं। कार की मौजूदा कीमत 56,20,138 रुपए है।
बताते चलें कि हेमंत सोरेन ने 2019 में अपनी कुल संपत्ति 8 करोड़ रुपए बताई थी। बैंक में 25 लाख रुपए जमा होने की जानकारी दी थी। उन्होंने 26,81,589 रुपए की डाकघर योजनाओं को भी चुना और जीवन बीमा निगम और आईसीआईसीआई बैंक की योजनाओं में 70,05,638 रुपए का निवेश की जानकारी दी थी।
चुनावी हलफनामे में 2,84,220 रुपए के कर्ज की भी जानकारी दी थी। 2018-19 में अपनी व्यक्तिगत आय 13.37 लाख रुपए बताई थी। हेमंत सोरेन के पास एक टाटा सफारी कार है।
हेमंत सोरेन ने सोने या चांदी की वस्तु नहीं होने की जानकारी दी थी, हालांकि हलफनामे में यह जरूर बताया था कि कल्पना सोरेन के पास है। इसके अलावा जमीन और घर की जानकारी दी थी।
इसे भी पढ़ें
बाबा रामदेव और बालकृष्ण को सुप्रीम कोर्ट में अगली पेशी से छूट