नई दिल्ली, एजेंसियां: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए अच्छी खबर है।
दरअसल, कांस्टेबल फायरमैन पदों के रिक्तियों पर भर्ती के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने वैकेंसी जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 अगस्त 2024 से इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के जरिए उम्मीदवारों को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में 1130 पदों पर आवेदन के लिए आमंत्रित किया गया है।
उम्मीदवार CISF की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2024 है।
क्या है कांस्टेबल भर्ती पात्रता मापदंड?
सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए आवेदक की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
इच्छुक उम्मीदवारों का जन्म 01/10/2001 से पहले और 30/09/2006 के बाद नहीं होना चाहिए।
मान्यता प्राप्त बोर्ड और विश्वविद्यालय से विज्ञान विषय के साथ 12वीं कक्षा या समकक्ष योग्यता में उत्तीर्ण होने चाहिए।
क्या है कांस्टेबल भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया?
कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए चयन प्रक्रिया में
शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET),
मानक परीक्षण (PST),
दस्तावेज सत्यापन (DV),
ओएमआर (OMR) या कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में परीक्षा।
कितना देना होगा आवेदन शुल्क?
CISF कांस्टेबल भर्ती 2024 का आवदेन शुल्क ₹100/ है।
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और भूतपूर्व सैनिक (ESM) के उम्मीदवारों को शुल्क में छूट।
इसे भी पढ़ें
अग्निवीर जवानों को CISF और BSF की नौकरी में मिलेगा 10% आरक्षण