झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 7 तक छाये रहेंगे बादल

2 Min Read

रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। कई जिलों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में यह बदलाव हुआ है। इस की वजह से 7 मार्च तक रांची सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। वहीं बारिश-ओलावृष्टि से तापमान में उतार चढ़ाव संभव है।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार तीन -चार मार्च को बारिश का अनुमान है। इस दौरान पलामू गढ़वा, और लातेहार में ओलावृष्टि की संभावना है।

इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। पश्चिम विक्षोभ का असर राज्य में छह-सात मार्च तक रहने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार तीन और चार मार्च को हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

पांच मार्च को बादल छाए रहेंगे। छह मार्च को बारिश के आसार हैं। सात मार्च को बादल छाए रह सकते हैं।

आठ मार्च से मौसम सामान्य होने की उम्मीद हैं। इसके साथ ही तापमान में वृद्धि होगी और गर्मी भी बढ़ेगी।

इसे भी पढ़ें

क्रिकेटर रॉबिन मिंज का रोड एक्सीडेंट, चूर-चूर हुई सुपर बाइक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं