झारखंड में बदलेगा मौसम, बारिश की चेतावनी

IDTV Indradhanush
2 Min Read

मौसम को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

रांची। झारखंड में मौसम बदलनेवाला है। रांची समेत राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती है। बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक एक अप्रैल तक राज्य के लगभग सभी इलाकों में बारिश होगी। 27 मार्च को वज्रपात और ओलावृष्टि भी हो सकती है। वहीं दिनभर आसमान में बादल भी छाए रहने के आसार हैं। एक अप्रैल तक लगभग जिले में हर दिन बारिश होगी।

राजधानी रांची में मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार बारिश हुई है। हल्की बारिश के बाद धूप निकल गया है। हल्की बारिश ने ही मौसम में परिवर्तन ला दिया है। राज्य के पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, गुमला और बोकारो में बारिश हो सकती है। इन जिलों में वज्रपात का भी अनुमान है।

मौसम विभाग ने बताया है कि इस दौरान कई इलाकों में गर्जन, वज्रपात होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्कता बरतने की नसीहत दी है और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।झारखंड के दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वर्षा, वज्रपात और ओलावृष्टि की भी आशंका है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिसकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं